गौरीगंज: अमेठी जनपद में 07 जुलाई तक चलेगा 'एक पेड़ मां के नाम, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव
जिला जिला सूचना कार्यालय गौरीगंज द्वारा अवगत कराया गया कि अमेठी जनपद में शासन के निर्देश पर दिनांक 01 जुलाई 2025 से "एक पेड़ मां के नाम" पेड़ लगाओ - पर्यावरण बचाओ अभियान के अन्तर्गत वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है जो कल 07 जुलाई तक चलेगा दिनांक 09 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसमें पूरे जनपद में करीब 43 लाख से अधिक पौधों को रोपित किया जाएगा