बिसौली: बदायूं के बिल्सी कस्बे के भट्टे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग हुए घायल
Bisauli, Budaun | Nov 30, 2025 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बिल्सी कस्बे के भट्टे के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार शादाब पुत्र अली हसन, दीवान पुत्र जंगे, आरिफ पुत्र दीवान, तारिक पुत्र दीवान निवासी म्याऊं कस्बा थाना अलापुर घायल हो गए। सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर धनारी से अपने घर जा रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।