शामली कोतवाली पर तैनात एसआई शैलेंद्र पूनिया डीआईजी की ओर से चलाए जा रहे आपरेशन सवेरा के तहत अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सुमित है, जो कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 128 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।