पूरनपुर: पूरनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल, उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। पहला हादसा मोहल्ला अशोक कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय अनिल कुमार बाइक से माधोटांडा रोड पर जा रहे थे, तभी कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे हादसे में बंजरिया निवासी गीता,संध्या और शैलेश कुमार की दो वर्षीय पुत्री अनन्या सहित आठ लोग घायल हो गए।