नैनपुर: इमली टोला में गोवंश वध मामले में नैनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक पर था ₹10000 का इनाम
Nainpur, Mandla | Jun 10, 2025 नैनपुर पुलिस ने इमलीटोला में गौवंश वध के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 जून को पिंडरई चौकी क्षेत्र के इमलीटोला में कुछ लोग गोवंश का वध कर मौके से फरार हो गए थे। एक आरोपी लक्ष्मण सिंह उइके को गिरफ्तार किया, एवं फरार आरोपी रमजान पर पुलिस अधीक्षक ने 10000 का इनाम घोषित किया था। जिसे गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को मंगलवार 3 बजे न्यायालय में पेश किया।