घंसौर: ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे, 5 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर
Ghansaur, Seoni | Mar 25, 2026 बूंद-बूंद पानी को तरसते ग्रामीण, 5 किमी दूर से ला रहे पानी घंसौर क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायत पौड़ी के ग्राम गुढी सहित आसपास के गांवों में हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह 4 बजे उठकर करीब 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं जल स्रोत सूख चुके हैं और हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं