इगलास। कस्बा के हाबूडा मोहल्ला निवासी श्रीकृष्ण शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा का कहना है वह 26 जनवरी को दोपहर के समय अपने दोस्त मानव व अवरार के साथ चाची गेस्ट हाउस के समीप था। इसी दौरान लवकुश, सुमित, बौबी व अरुण निवासीगण सतलौनी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने के साथ ही धमकी दी। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि घटना में मुकदमा दर्ज।