शामली जिले के कैराना क्षेत्र में गांव कंडेला की बताई जा रही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। वीडियो में स्वामी राम विशाल दास महाराज कैराना सांसद इकरा हसन पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। स्वामी ने कहा है कि इकरा हसन ने गुर्जर समुदाय के बीच खुद को 'गुर्जर' बताते हुए और 'आपकी बेटी' कहकर वोट मांगे थे।