कटनी नगर: खिरहनी ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर से हड़कंप, वीडियो वायरल
कटनी के कोतवाली थाना अंतर्गत खिरहनी ओवरब्रिज पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ऑटो के ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जिसका वीडियो गुरुवार दोपहर 2 बजे तेज़ी से वायरल हो रहा है।स्थानीय लोगो ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।