प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त शुक्रवार को देशभर के किसानों को एकसाथ सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की गई। असम के गुवाहाटी जिले के ज्योतिविष्णु अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक केन्द्र खानापारा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि का हस्तांतरण किया।