बेलछी: बेलछी प्रखंड के विभिन्न गांवों में व्रतियों का खरना के बाद 36 घंटे का उपवास शुरू
Belchhi, Patna | Apr 2, 2025 चार दिवसीय छठ पर्व के दूसरे दिन बुधवार को बेलछी प्रखंड के विभिन्न गांवों में छठ व्रतियों ने पूरे दिन का उपवास करने के बाद संध्या 6 बजे खरना किया,और पुरे संयम से छतीस घंटा का निर्जला उपवास शुरू किया। विभिन्न गांवों में चिन्हित छठ घाट व तालाबों में स्नान कर संध्या में व्रतियों ने रोटी,खीर ,रसिया,पीठा ,दाल,अरवा चावल आदि लोहंडा का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया।