थाना क्षेत्र में रहनी वाली एक नाबालिग किशोरी को बुदनी पुलिस ने सकुशल खोज कर परिजनों के हवाले कर दिया है । ज्ञात हो कि नाबालिग के परिजनों ने पूर्व में थाने जाकर उसके गुम होने की कायमी दर्ज कराई थी,मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्परता दिखाई और नाबालिग किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब करते हुए परिजनों के हवाले किया है।