शनिवार की दोपहर 3 बजे सीडीओ शामली विनय कुमार तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने हेतु शामली के सिटी ग्रीन दिल्ली रोड पर 17 मार्च को सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 40 से अधिक देश प्रदेश की कंपनी प्रतिभाग कर रही है।