जमुई: पुरानी झिट्टी गांव में केस नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित ने समाहरणालय में एसपी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jul 28, 2025 पुरानी झिट्टी गांव में जमीन विवाद को लेकर जान लेवा हमला करने और केस नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी देने मामले में सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे पीड़ित उल्फान अंसारी समाहरणालय पहुंचे, जहां एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आरोपितों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप गरही थाना पर लगाया है।