बरेली जीआरपी पुलिस ने 11 किलो सोडा पोस्ट के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 से 11 किलो डोडा-पोस्त के साथ एक आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जीआरपी पुलिस ने बताया कि वह चेकिंग करते हुए प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंचे तो टीन शेड के नीचे सीमेंट की बेंच पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। जिसके पास से चेकिंग करने पर 11 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।