IAS बनने का दावा निकला झूठा #बुलंदशहर। नगर के भूड़ क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी निवासी एक युवती द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का किया गया दावा जांच में झूठा पाया गया। जांच में सामने आया कि युवती का नाम दस्तावेजों में शिखा रानी है और वह यूपीएससी की मुख्य परीक्षा (मेन्स) भी पास नहीं कर सकी थी। प्रशासनिक जांच के दौरान युवती और उसके परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।