#बाराबंकी में आलू कृषक व हितधारकों के मध्य क्रेता-विक्रेता सम्मेलन हुआ, जिसमें उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आलू की विपणन में बहुत संभावनाएं हैं और कृषकों को सलाह दी कि वे अपने आलू अन्य राज्यों में भेजकर अच्छे दाम प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण नीति के तहत 35% अनुदान पर इकाई स्थापना का आवाहन किया। बैठक में शीतगृह स्वामियों और कृषकों ने भी अपने विचार रखे।