#हैदराबाद से फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX938 को लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। हालांकि, फ्लाइट में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद फुकेट एयरपोर्ट का रनवे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी कर बताया कि क्रू ने सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया