Public App Logo
Profile Picture

Journalist Sudeep Bamanwas

@sharmaanupam613
28401Followers
748Following
_पंचायतीराज आम चुनाव-2026_
चतुर्थ चरण में जिले के चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान के लिए दल रवाना,14 नवम्बर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 16 नवम्बर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा,456 मतदान केंद्रों पर 3 लाख 93 हजार 424 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग,निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को सजग और सक्रिय रहने के निर्देश दिए
सवाई माधोपुर, 13 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिले की सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, चौथ का बरवाड़ा एवं वजीरपुर पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शनिवार 14 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं 16 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक चारों पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में 1219 पंच एवं 117 सरपंच पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा। शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण पश्चात निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाकर उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
*आयोग की गाइडलाइन सफलता का आधार:* - निर्वाचन पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार चांदोलिया ने कहा कि निष्पक्षता और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना ही निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे प्रभावी आधार है। उन्होंने मतदान कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए सजगता एवं निष्पक्षता से मतदान सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतपेटी एवं ईवीएम पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस की मोबाइल टीम से तत्काल सम्पर्क करने को कहा।
*मतदान दलों को निष्पक्ष और टीम भावना से कार्य करने के निर्देश:-* जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने मतदान दलों को टीम भावना से कार्य करने, मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने तथा मॉक पोल, मतदान एवं मतदान समाप्ति की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्र एवं उसके 100 मीटर के दायरे में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने तथा मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी।
*जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जल वितरण समितियों की बैठक आयोजित*
*रबी फसल 2026-27 के लिए पांच बांधों से सिंचाई जल वितरण का समय निर्धारित*
*नहरों की सफाई एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत समय पर पूरी करने के निर्देश* 
*सवाई माधोपुर, 13 नवम्बर।* रबी फसल वर्ष 2026-27 के दौरान जिले में सिंचाई जल का सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को मोरेल, मानसरोवर, सूरवाल, ढील एवं मोरासागर बांधों की जल वितरण समितियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संबंधित अधिकारियों, जल उपभोक्ता संगम के पदाधिकारियों एवं काश्तकारों की उपस्थिति में बांधों में उपलब्ध जल, नहरों की स्थिति तथा सिंचाई जल वितरण कार्यक्रम पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए।
जिला कलक्टर ने अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा को बांधों की मुख्य एवं वितरिका नहरों का निरीक्षण कर आवश्यक सफाई एवं मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए। ढील बांध की नहर के क्षतिग्रस्त हिस्सों को पानी छोड़ने से पहले दुरुस्त करने तथा नहर के पक्का निर्माण के प्रस्ताव को आगामी बजट वर्ष 2027-28 में शामिल करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बांधों एवं नहरों की स्थिति का पूर्ण निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
उन्होंने किसानों से भी अपने-अपने धोरों एवं खेतों तक जाने वाली जल वितरण व्यवस्था की सफाई एवं मरम्मत समय पर करवाने की अपील की।
*पांचों बांधों की नहरें निर्धारित तिथियों पर खोली जाएंगी:-* बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मोरेल बांध की दोनों नहरें 17 नवम्बर को प्रातः 8 बजे, ढील बांध की नहर 20 नवम्बर को प्रातः 9 बजे, सूरवाल बांध की नहर 21 नवम्बर को प्रातः 9 बजे, मोरासागर बांध की नहर 27 नवम्बर को प्रातः 9 बजे तथा मानसरोवर बांध की नहर 30 नवम्बर को प्रातः 9 बजे खोली जाएगी। नहरों का संचालन जल की उपलब्धता, किसानों की मांग एवं निर्धारित सिंचाई कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 
बैठक में जल उपभोक्ता संगम के पदाधिकारियों एवं काश्तकारों से नहरों के संचालन में सहयोग करने की अपील की गई। जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि नहरों में पानी के प्रवाह में बाधा उत्पन्न करने, अवैध रूप से पानी लेने अथवा नहरों को क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी
पंचायती राज चुनाव 2026 के दौरान सराहनीय सेवाओं के लिए  स्काउट गाइड  के विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित।
पंचायती राज चुनाव 2026 के दौरान अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सराहनीय कार्य करने वाले स्काउट गाइड के विद्यार्थी 1. सोनू बेरवा पुत्र बाबूलाल बैरवा निवासी चितोला, 2. अजय महावर पुत्र अशोक महावर निवासी बालेर व 3. प्यार सिंह पुत्र नेनूराम गुर्जर निवासी विशनाथपुरा बेरई के उत्साहवर्धन हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया ।

 विद्यार्थियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किए गए सहयोग एवं प्रशंसनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
*जिला कलक्टर काना राम ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं*
*पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण के सफल आयोजन पर मतदाताओं का जताया आभार; स्वदेशी उत्पाद अपनाने एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील*
*सवाई माधोपुर, 6 नवम्बर।* जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज के पावन पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
जिला कलक्टर ने पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के सफल आयोजन पर मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, निर्वाचन कार्मिकों एवं पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी चतुर्थ चरण में सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
उन्होंने जिलेवासियों से स्थानीय कलाकारों और कुम्भकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीपक एवं स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर उन्हें प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। साथ ही, प्रदूषण कम करने के लिए ग्रीन पटाखों का उपयोग करने, प्रशासन एवं न्यायालय के दिशा-निर्देशों की पालना करने तथा बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
जिला कलक्टर ने सभी से दीपावली का पर्व स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया।
_*पंचायतीराज आम चुनाव-2026*_
*जिले की 145 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए उत्साहपूर्वक मतदान*
*दोपहर 3 बजे तक चारों पंचायत समितियों में 57.74 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों, महिलाओं एवं नवमतदाताओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी*
*सवाई माधोपुर, 5 नवम्बर।* पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को जिले की खण्डार, मलारना डूंगर, बामनवास एवं बौंली पंचायत समितियों की 145 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी रहा। इस चरण में कुल 145 सरपंच एवं 1379 वार्ड पंच पदों के लिए निर्वाचन कराया जा रहा है। पंचायत समिति खण्डार की 35 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 369 वार्ड पंच, मलारना डूंगर की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 277 वार्ड पंच, बामनवास की 49 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 413 वार्ड पंच तथा बौंली की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 320 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ।
*अपरान्ह 3 बजे तक 57.74 प्रतिशत मतदान:-* उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अपरान्ह 3 बजे तक चारों पंचायत समितियों में कुल 4 लाख 35 हजार 681 मतदाताओं में से 2 लाख 51 हजार 569 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार औसत मतदान प्रतिशत 57.74 रहा। पंचायत समिति खण्डार में 1,18,911 मतदाताओं में से 72,011 ने मतदान किया, जो 60.56 प्रतिशत है। पंचायत समिति मलारना डूंगर में 84,924 में से 47,638 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 56.09 प्रतिशत रहा। बामनवास पंचायत समिति में 1,32,274 में से 77,244 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 58.40 प्रतिशत है। वहीं बौंली में 99,572 में से 54,676 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 54.91 प्रतिशत रहा।
*बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं में दिखा उत्साह:-* मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। खिरनी, भाड़ौती ग्राम पंचायत में महिला मतदाताओं की कतारें लगीं, वहीं बौंली पंचायत समिति की बांस टोरड़ा ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 38 पर वार्ड संख्या 5, 6 एवं 7 में महिला मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। ग्राम पंचायत गुगड़ोद के बूथ संख्या 17 पर 90 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता ने भी उत्साहपूर्वक मतदान किया। ग्राम पंचायत कोसरा के बूथ संख्या 28 पर एक 95 वर्षीय महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राजस्थान पंचायती राज चुनाव-2026

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं सवाई माधोपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।

जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा पंचायती राज चुनाव-2026 तीसरा चरण  के मद्देनजर विभिन्न संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र मलारना डूंगर, भाडोती, बरनाला व बिछौछ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सवाई माधोपुर पुलिस — निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रतिबद्ध।
*रंगोली के रंगों में सजा लोकतंत्र का संदेश, पंचायत राज चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की अपील*
*सवाईमाधोपुर  2 नवम्बर।* पंचायत राज चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलोपा में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली सजाकर मतदान के प्रति जागरूकता की अलख जगाई गई। रंगोली के माध्यम से ग्रामीण लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार के महत्व और शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया।
मतदाता जागरूकता गतिविधि के तहत रंगों के सुंदर संयोजन से तैयार रंगोली में पंचायत राज चुनाव में सक्रिय जनभागीदारी और मतदान के महत्व को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारी ओमप्रकाश मीना ने कहा कि पंचायत राज संस्थाएं ग्रामीण स्वशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। गांव के विकास की दिशा तय करने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे पंचायत राज चुनाव में निर्भीक होकर, बिना किसी दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त पंचायत और समृद्ध गांव की नींव रखता है। रंगोली के माध्यम से दिया गया यह संदेश ग्रामीण परिवेश में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक रचनात्मक पहल है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य सरोज वर्मा, सहित स्टाफ सदस्य सीमा मीना, कल्पना बबेरवाल, पूजा शर्मा एव शिखा जैन भी उपस्थित रहे।
जिले की 4 पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान के लिए टीमें रवाना 
पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्यों के लिए मंगलवार और पंच-सरपंच के लिए गुरुवार को मतदान
जिला कलक्टर और चुनाव पर्यवेक्षक ने मतदान दलों के प्रशिक्षण सत्र में भागीदारी की 

सवाई माधोपुर, 2 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुरूप पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण में जिले की बामनवास, खण्डार, बौंली और मलारना डूंगर पंचायत समिति क्षेत्रों में मंगलवार को पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसके लिए जिला मुख्यालय से मतदान दल सोमवार को ईवीएम मशीनों और चुनाव सामग्री के साथ रवाना हुए। ये मतदान दल गुरुवार को चारों पंचायत समिति क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए भी चुनाव सम्पन्न करवाएंगे।
निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुरूप सवाई माधोपुर में मंगलवार को चार पंचायत समिति क्षेत्रों के 16 जिला परिषद सदस्यों और 82 पंचायत समिति वार्डों के लिए ईवीएम मशीनों से मतदान होगा। इन ईवीएम मशीनों में मतों की गिनती शेष 4 पंचायत समिति क्षेत्रों के 15 जिला परिषद सदस्यों और 78 पंचायत समिति वार्डों के लिए 14 नवम्बर को मतदान के बाद 20 नवम्बर को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर होगी। ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतों की गिनती मतदान दिवस को ही सम्पन्न पर नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के निर्देशन में सभी मतदान कार्मिकों को जिला मुख्यालय पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहूजीनगर परिसर से ईवीएम मशीनों और चुनाव सामग्री के साथ मतदान दलों के रवाना होने के अवसर पर अन्तिम प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतदान दलों के सदस्यों, एरिया मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नियोजित अधिकारियों तथा सुरक्षा बलों को निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने में उनकी भूमिका, कार्य-दायित्वों की पूरी जानकारी तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। 
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियोजित निर्वाचन पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार चांदोलिया, अतिरिक्त आयुक्त पंचायतीराज ने मतदान दलों को नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए प्रेरित किया।
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह का शुभारंभ, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

मिशन लाइफ के तहत वन मंडल में योग सत्र, मैत्री क्रिकेट मैच, पौधारोपण एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित; प्रथम दिवस लगभग 475 प्रतिभागियों ने लिया भाग

सवाई माधोपुर, 1 नवंबर। 

राज्य सरकार की ओर से मिशन लाइफ के अंतर्गत 1 से 7 नवंबर, 2026 तक आयोजित किए जा रहे ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह का रविवार को शुभारंभ हुआ। सप्ताह के प्रथम दिवस पर सवाई माधोपुर वन मंडल के विभिन्न वन क्षेत्रों, रेंज कार्यालयों, वन नाकों एवं पौधशालाओं में ‘स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं’ थीम के तहत जागरूकता एवं जनभागीदारी संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर सवाई माधोपुर वन मंडल, रणथम्भौर टाइगर प्रोजेक्ट एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने मिशन लाइफ की शपथ लेकर स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया। खेल गतिविधियों के माध्यम से नियमित व्यायाम, खेलकूद एवं शारीरिक सक्रियता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न रेंज कार्यालयों, वन नाकों एवं पौधशालाओं में मिशन लाइफ की शपथ, परिसर की साफ-सफाई, पौधारोपण तथा पौधों की देखभाल जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों ने भी शपथ ग्रहण एवं जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता की।

प्रथम दिवस लगभग 475 प्रतिभागियों की सहभागिता

सप्ताह के प्रथम दिवस आयोजित विभिन्न गतिविधियों में लगभग 475 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से अधिकारियों, कार्मिकों एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरित आवरण में वृद्धि तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया।

सवाई माधोपुर वन मंडल की ओर से सप्ताह के आगामी दिनों में भी निर्धारित थीम के अनुरूप जनजागरूकता, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
_*पंचायतीराज आम चुनाव-2026*_
*जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बौंली क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*
*निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की सुविधा पर दिया जोर*
*सवाई माधोपुर, 31 अक्टूबर।* पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम तथा पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने शनिवार को बौंली पंचायत समिति क्षेत्र के जस्टाना, उदगांव, मित्रपुरा एवं मोरण सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जनरेटर से पावर बैकअप, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के उपयोग संबंधी प्रतिबंध की पालना कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के सुगम आवागमन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी मतदाता को मतदान में परेशानी नहीं हो। मतदान दलों के लिए ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
*सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा:-* निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने तथा निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम की सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं में सतर्कता बरतने तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली, तहसीलदार, विकास अधिकारी, वृत्ताधिकारी बौंली, थानाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*पंचायती राज आम चुनाव-2026*
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम संग्रहण एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया*
*ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पर सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए*
*सवाई माधोपुर, 30 अक्टूबर।* जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) काना राम ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की 4 पंचायत समितियों में 3 नवम्बर को होने वाले मतदान की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में ईवीएम तथा चुनाव सामग्री संग्रहण एवं वितरण केन्द्र (स्ट्रॉन्ग रूम) का दौरा किया और अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारियों को ईवीएम एवं चुनाव सामग्री संग्रहण केन्द्र में साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग से विद्यालय भवन में कुछ जगह मौजूद कचरे का हटाने और चुनाव सामग्री के वितरण और संग्रहण के दृष्टिगत स्ट्रॉन्ग रूम में समुचित प्रकाश व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिन कमरों में ईवीएम मशीनों को संग्रहित किया जाए, वहां बरसात के दौरान सीलन या छत टपकने की स्थिति नहीं बने। 
काना राम ने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय परिसर में बेरिकेडिंग को दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों के संचालन और निगरानी के लिए कन्ट्रोल रूम में समुचित पावर बैकअप की व्यवस्था की जाए ताकि विद्युत आपूर्ति में बाधा आने पर भी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और निगरानी व्यवस्था सुचारू रहे। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम पर मौजूद बेल इलेक्ट्रॉनिक्स के इंजीनियर से मतदान दिवस के दिन ईवीएम मशीनों के प्रबन्धन और संचालन में बाधा आने पर मशीन को दुरस्त करने की निर्धारित प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को रवाना करने से पहले चुनाव अधिकारियों को मतदान सामग्री वितरण के लिए की गई टेन्ट व्यवस्था का भी व्यापक अवलोकन किया और  बरसात की आशंका के मद्देनजर मतदान रवानगी स्थल पर वाटरप्रूफ टेन्ट लगाने के निर्देश दिए।
*_पंचायतीराज आम चुनाव-2026_*
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति खण्डार के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*
*पेयजल, विद्युत, छाया, सुरक्षा एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए*
*सवाई माधोपुर, 29 अक्टूबर।* पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने खण्डार पंचायत समिति क्षेत्र के खिदरपुर जादौन, नायपुर एवं रोड़ावद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, छाया, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप सहित आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर से पावर बैकअप तथा सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और मतदान केंद्रों के 100 मीटर के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*बनास नदी पार कर नाव से पहुंचे खिदरपुर जादौन:-* जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम नाव से बनास नदी पार कर खिदरपुर जादौन पहुंचे तथा ग्रामीणों से संवाद कर मतदान संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी सतर्कता एवं आपसी समन्वय से कार्य करें।
*अवैध खनन की रोकथाम के लिए नाकों का निरीक्षण:-* इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने रोड़ावद क्षेत्र में वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगाए गए नाकों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
*पैकेज्ड वस्तुओं पर एमआरपी और निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान*
*बौंली क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण*
*सवाई माधोपुर, 29 अक्टूबर।* खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार जिले में पैकेज्ड वस्तुओं से संबंधित पैकेज्ड कमोडिटीज नियम, 2011 की पालना सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी अशोक मित्तल ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को बौंली परिक्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों राजेश एंड कम्पनी, श्री कल्याण प्रोविजन स्टोर तथा राजेश किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों पर पैकेज्ड वस्तुओं की अधिकतम खुदरा कीमत एवं संबंधित नियमों की पालना की जांच की गई। निरीक्षण में तीनों प्रतिष्ठानों पर निर्धारित नियमों की पालना तथा एमआरपी के अनुरूप बिक्री होना पाया गया।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि पैकेज्ड वस्तुओं के निर्माण, पैकेजिंग, मूल्य अंकन एवं बिक्री से संबंधित सभी निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बामनवास, भिटोली :
 ग्राम पंचायत भिटोली में सरपंच पद के प्रत्याशी जोहारी लाल मास्टर ने लिया गांव के विकास का संकल्प
Video 14
*सीईओ मोहित कासनिया ने चौथ का बरवाड़ा में खेल मैदान विकास कार्य का किया निरीक्षण*
*सवाई माधोपुर, 26 अक्टूबर।* जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने सोमवार को चौथ का बरवाड़ा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत स्वीकृत खेल मैदान विकास कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को खेल मैदान विकास कार्य को निर्धारित समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत समिति के विकास अधिकारी इंदराज मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
*मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियानः समग्र विकास के लिए तैयार होगा हर गांव का मास्टर प्लान*
*डिजिटल मैपिंग व जनसहभागिता पर जोर, वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
*अम्बेडकर जयंतीः जिलेभर में शैक्षणिक गतिविधियों से गूंजा संविधान जागरूकता का संदेश*
*व्याख्यान, प्रतियोगिताओं व संवाद के...
*माय भारत बजट क्वीज 2026ः युवाओं की सहभागिता से बजट पर संवाद*
*वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला स्तर पर हुआ सीधा प्रस...
बामनवास, सवाईमाधोपुर :

बामनवास में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, शोभायात्रा व सम्मान समारोह होंगे आयोज...
*मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियानः समग्र विकास के लिए तैयार होगा हर गांव का मास्टर प्लान*
*डिजिटल मैपिंग व जनस...
*मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियानः समग्र विकास के लिए तैयार होगा हर गांव का मास्टर प्लान*
*डिजिटल मैपिंग व जनस...
*“सड़क निर्माण व हम्मीर ब्रिज विस्तारीकरण कार्यों का कलक्टर ने किया निरीक्षण”*
*गुणवत्ता, समन्वय व समयबद्धता पर जोर; शहर...
*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुतलपुरा जाटान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई*
*सवाई माधोपुर, 13 अप्रैल।* राजकीय उच्च...
*“जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया लटिया नाला क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ नियंत्रण हेतु कार्ययोजना पर मंथन”*
*नाला सु...