दिल्ली के कालिंदी कुंज बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली चलो मार्च के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया हैं।बुधवार को भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा इंतजाम किया गया है।हालांकि यहां पर यातायात को नहीं रोका गया है। नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात हो रही है लेकिन जाम लगा हुआ नजर आया और गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई।