एसएसपी बरेली की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। एसएसपी बरेली ने कोतवाली में तैनात सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। महिला संबंधित अपराध में लापरवाही बरतने पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।