सोमवार को लगभग 3 बजे करीब छौड़ाही थाना क्षेत्र के बखड़ा गांव में शिव मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक की पहचान इब्राहिमपुर निवासी चंद्रशेखर सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों