मुंगेर: एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए मुंगेर पहुंचे डिप्टी CM विजय सिन्हा, सीता कुंड एवं रायसर बड़ी विषहरी स्थान में किया पूजा
Munger, Munger | Mar 11, 2024 उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार की शाम एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। जहां उन्होंने सदर प्रखंड स्थित सीताकुंड और रायसर स्थित बड़ी विषहरी स्थान में पूजा अर्चना किया। सीताकुंड विकास समिति की ओर से सीताकुंड परिसर में आयोजित सम्मान सह होली समारोह का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विधायक प्रणव कुमार, अजफर शमशी, साधना देवी ने संयुक्त रूप से किया।