बेरमो: फुसरो के पटेल नगर में न्यू फैशन कपडे दुकान का पूर्व सांसद रविंद्र पांडे ने किया उद्घाटन
Bermo, Bokaro | Mar 11, 2024 फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत पटेल नगर के बीडीएस परिसर में न्यू फैशन कपड़े दुकान का उद्घाटन हुआ। पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे व फुसरो व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष आर उनेश, व्यवसायी रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे, आर उनेश, रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने कहा कि न्यू फैशन कपड़ा दुकान में काफी अच्छे कपड़े हैं।