बेरमो: फुसरो,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत उद्यमिता विकास का दिया गया प्रशिक्षण
Bermo, Bokaro | Mar 9, 2024 नगर विकास एवं आवास विभाग रांची के निर्देश में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत फुसरो नगर परिषद द्वारा संचालित ऋण प्राप्त स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का 6 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के तहत दूसरा दिन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक कुंदन कुमार ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना है।