चैनपुर: चैनपुर व हाटा में रामनवमी का जुलूस निकला, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान सहित सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
चैनपुर प्रखंड के चैनपुर और हाटा बाजार में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार की शाम 5:00 बजे श्री राम की झांकी के साथ जुलूस निकाला गया। जिसमें बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस के जवान तैनात रहे।