पूरनपुर: सीओ को चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन बोले अस्पतालों के खिलाफ की जा रही झूठी शिकायत,की कार्रवाई की मांग
पूरनपुर हरी बाबू पासवान के नाम से फेसबुक पर एक आईडी चल रही है।जिस पर नगर के संचालित कई अस्पतालों से अवैध वसूली न देने पर झूठी शिकायत कर दी गई।आरोप है कि झूठी शिकायत कर चिकित्सकों की छवि को खराब किया जा रहा है।सोमवार को संयुक्त रूप से चिकित्सकों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।