वैशाली जिले के बिदुपुर बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा की बिहार की 332वीं शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया। शाखा का उद्घाटन बैंक के महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।उद्घाटन के दौरान महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वाई ने कहा कि बिदुपुर में खुली यह शाखा वैशाली जिले की 12वीं शाखा है।