इंदौर: छात्र नेताओं ने किया डीएवीवी पर प्रदर्शन, कुलपति और महापौर को अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
Indore, Indore | Apr 3, 2024 इंदौर के खंडवा रोड स्थित डीएवीवी के तक्षशिला परिसर में आज खासी गहमागहमी रही। यहां एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रों ने डीएवीवी कैंपस के गेट पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना से नाराज होकर डीएवीवी प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि मंगलवार रात 3 छात्राएं सिटी बस की चपेट में आकर घायल हुई है। छात्रों ने फोर लेन पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।