दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना के पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा "महिला सशक्तिकरण" सभा का आयोजन
महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी के द्वारा लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में मासिक "महिला सशक्तिकरण" सभा का मंगलवार को दोपहर एक बजे आयोजन किया गया। नारी सशक्तिकरण सभाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है।