लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। छोटी बहन से मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद बड़ी बहन ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, छोटी बहन मजदूरी कर पैसे जमा कर एक सेकंड हैंड मोबाइल फोन खरीदी थी।