चांद: ग्राम लालगांव में बाघ ने किसान के घर के बाहर बंधे गाय के बछड़े का शिकार किया
ग्राम लालगांव में बुधवार रात्रि 8 बजे एक बाघने यहां किसान के घर के बाहर बंधे एक गाय के बछड़े का शिकार कर लिया जिससे हडकंप मच गया। बाघ के इस तरह से गांव में मवेशी का शिकार करने के बाद हडकंप मच गया तत्काल वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद वन विभाग ने यहां पर सर्चिग प्रारंभ कर दी है. वहीं गांव में अलर्ट जारी किया गया है