खरगोन जिले के कसरावद में नामदेव समाज द्वारा भव्य सामूहिक विवाह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिले सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान युवाओं ने परिचय देकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।