बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के फरीदपुर चकोलर गांव में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार सर्वेश पुत्र दोदराम ल गंगा देवी पत्नी दोदराम निवासी सदाढेर गांव थाना कादरचौक घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।