झालावाड़ की खांडया मील सड़क पर ऑटो की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि डूंगर गांव का रहने वाला प्रेमचंद किसी काम से खांडया मील गया था वापस लौटते समय बीच रास्ते में ऑटो ने उसे टक्कर मार दी।