गणेशनगर में एक अनोखा और यादगार नजारा देखने को मिला, जब एक साथ नौ दूल्हों की बारात निकली। डीजे की धुनों पर झूमते बाराती और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच पूरा गणेशनगर क्षेत्र उत्सव के माहौल में डूब गया। इस दौरान बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।दिन मंगलवार समय 5 बजे बड़ी माता कमेटी गणेशनगर के सहयोग से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ।