पीलीभीत: गांव चकपुर में विधवा महिला की जमीन पर भतीजे कर रहे हैं कब्जा, विरोध करने पर दी धमकी
पीलीभीत के चकपुर तालुके आनन्दपुर की रहने वाली जागीर कौर पत्नी सुरेन्द्रपाल सिंह ने रविवार दोपहर एक बजे बताया कि उसके पति की 12-04-2023 में मृत्यु हो गई थी। पीड़िता के पति के नाम चकपुर तालुके आनन्दपुर और मथना जप्ती में गाटा संख्या 80,28 और 646 और 648 राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद बृद्ध महिला ठोकरें खाने पर मजबूर हैं।