सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ स्थित आशाराम बापू आश्रम के पास शुक्रवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर आश्रम की बाउंड्री में जा घुसा। बताया गया कि सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और वह बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर चला गया। हादसे में ट्रेलर का चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए।