गढ़वा जिले से एक युवक के लापता होने की खबर सामने आई है।भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी पिंटू कुमार साव बीते 6 तारीख की रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर हटिया रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद है और परिजनों से उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद अब तक पिंटू कुमार साव का कोई सुराग नहीं मिल सका है