जारी प्रखंड के गोबिंदपुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक आग लगने से जल गया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग तेज हो गई। आग की चपेट में आने से पास में रखा सिंचाई के लिए उपयोग होने वाला पानी का पाइप भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।