मोदीनगर: गोविन्दपुरी, तेल मिल व देवेन्द्रपुरी में NDA गठबंधन सांसद प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान ने बैठक व जनसंपर्क किया
लोकसभा सीट से बागपत के सांसद प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान ने गोविंदपुरी तेल मिल समेत कई इलाकों में समर्थकों के साथ मिलकर बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने क्षेत्र में लोगों के साथ जनसंपर्क किया। मोदीनगर पहुंचने के बाद विधायक डॉ मंजू शिवाच उनके साथ नजर आई। विधायक ने प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा।