बेगूसराय: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक गिरा, बड़ा हादसा टला
जाको राखे साईंया, मार सके न कोय” — यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है। जहां बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। जानकारी के मुताबिक 18625 अप ट्रेन जैसे ही बेगूसराय स्टेशन पर पहुंची, उसी दौरान एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा।