बिहार: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रचार के लिए राजगीर में जागरूकता रथ को अपर मुख्य सचिव ने दिखाई हरी झंडी
Bihar, Nalanda | Apr 23, 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से राजकीय खेल परिसर,राजगीर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मामले की जानकारी सूचना जनसंपर्क विभाग के द्वारा बुधवार की शाम 4:00 प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी उन्होंने कहा कि इस रथ को बिहार सरकार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने रवाना किया।