गोड्डा: बथानटांड़ के पास बोलेरो और हाइवा की टक्कर में बोलेरो ड्राइवर बुरी तरह जख्मी, भागलपुर रेफर
Godda, Godda | Mar 27, 2026 बीती रात गोड्डा- पाकुड़ मुख्य पथ बथानटांड़ के समीप हाइवा और बोलेरो के धक्के में बोलेरो का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। घायल का नाम फिरोज अंसारी है जो सरौनी गाँव का रहने वाला है।घायल को सदर अस्पताल भेजा गया जहाँ से भागलपुर रेफर किया गया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।