प्रभारी जिलाधिकारी CDO जुनैद अहमद ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में उद्योग और व्यापार बंधु समिति की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा के दौरान बैंकों द्वारा आवेदनों को अनावश्यक लंबित रखने और निरस्त करने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। बैठक से अनुपस्थित रहने पर PNB मोंठ के शाखा प्रबंधक को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।