मधेपुर थाने के खजुरा गांव में एक व्यक्ति के आंगन में घुसकर गांव के ही एक मनबढु युवक ने मारपीट व गाली-गलौज किया। मारपीट का कारण किराना दुकान से उधारी नहीं देने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं आरोपित ने किराना दुकानदार विनोद राय के गले में रस्सी फंसाकर चापने लगा।