दाउदनगर नगरपालिका के 141 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार की सुबह 8:00 बजे नगर परिषद द्वारा दाउदनगर शहर में प्रभात फेरी निकाली गई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य पार्षद नगर अंजली कुमारी के नेतृत्व में यह प्रभात फेरी निकाली गई,जो मुख्य बाजार से घूमते हुए वापस नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।स्चच्छता के प्रति जागरूकता संबंधित नारे लगाए गए।