छतरगढ़ में पानी पीते समय डिग्गी में गिरे व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस में जानकारी देते हुए बताया कि छतरगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी शंकर राम पुत्र हनुमान राम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई मोटाराम मेघवाल डिग्गी से पानी पी रहा था। उस दौरान उसका पैर फिसला और वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत होगई।