गोमिया के पंचमो पन्नाटांड़ में जंगली हाथियों ने तांडव मचाते हुए वियाही महुआ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़ कर कई सामग्री क्षतिग्रस्त कर दिया है।पंचमो पन्नाटांड़ स्थित खेत में लगे आलू को नष्ट कर दिया है।मंगलवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि इन दिनों हाथियो का तांडव लगातार जारी है।