सिंघिया: बंदी मोनू की मौत मामले में रोसड़ा न्यायालय ने दिए जांच के आदेश
रोसड़ा उपकारा में विचाराधीन बंदी सिंघिया निवासी मोनू कुमार सिंह की मौत मामले को न्यायालय ने गंभीरता से लिया है। रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी जितेंद्र कुमार की अदालत ने मृतक के परिजनों की ओर से दर्ज कराए गए अभियोग की सुनवाई करने के बाद न्यायिक जांच करने का आदेश दिए हैं।